सीहोर। डीबीसीपीएल टीम द्वारा ग्राम पंचायत फंदा कला में नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया. सरपंच कृपाल सिंह सोलंकी के सहयोग एवं परियोजना उपमहाप्रबंधक अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में एएसजी अस्पताल के समन्वय से ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई. जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराने तथा आंखों के ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को उपचार सुविधा से जोडऩे की पहल की गई. वहीं दवाइयां वितरित की गई. शिविर में राहुल गोस्वामी, सत्यम मिश्रा, विक्की राय, डॉ. अर्पित भार्गव, करिश्मा मालवीय, परियोजना संदीप मकवाना, संतोष राजपूत, योगेन्द्र मेवाड़ा, नरेन्द्र सिंह और अजय सिंह ने सेवाएं दीं.
