गांजे की तस्करी में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार

दोराहा। पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उनके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 939 ग्राम अवैध गांजा, बाइक और 28 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं. थाना प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झरखेड़ा रेलवे लाइन के पास दो युवक बाइक से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और शारिम खां तथा रेहान खां को हिरासत में लिया. उनके कब्जे से 2 किलो 939 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान दो अन्य सहयोगियों आदित्य दांगी और रिहान खां को भी गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान 28 हजार रुपए नकद जब्त किए गए. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, सुरेश, संदीप, फरीद, अभिलाष, दिलीप एवं राकेश की भूमिका रही.

 

Next Post

नप में घमासान, शर्ट उतारकर धरने पर बैठे पार्षद

Sat Oct 24 , 2026
इछावर। नगर परिषद की बैठक में शहर के विकास और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि पार्षद जुनैद खान शर्ट उतारकर बैठक कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए. वार्ड के विकास कार्यों की जानकारी नहीं मिलने, सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देने के 30 दिन […]

You May Like