जुबा, 08 फरवरी (वार्ता) दक्षिण सूडान में शुक्रवार को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आने की पुष्टि की गयी है और इसके बाद चिकित्सक अधिकारियों ने आगे प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है।
कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री जेम्स होथ माई ने बताया कि राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला ने युगांडा के एक नागरिक में इस मामले की पुष्टि की है, जो हाल ही में अपने देश की यात्रा पर गया था। युगांडा में मंकीपॉक्स का प्रकोप चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में संवाददाताओं से कहा, “यह प्रकोप तब घोषित किया गया जब राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला ने गुरुवार को 31 वर्षीय युगांडाई नागरिक के त्वचा पर हुए घावों के नमूनों की वास्तविक समय पोलिमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) परीक्षण के बाद पुष्टि की।”
Next Post
संगम विहार में जीती बीजेपी
Sat Feb 8 , 2025
संगम विहार विधानसभा सीट से चंदन कुमार चौधरी को जीत मिली है. वहीं, आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को हार का सामना करना पड़ा. यहां जीत-हार का अंतर केवल 344 वोटों का रहा. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like
-
6 months ago
डीपीसी डॉ जायसवाल को महासरस्वती सम्मान
-
1 month ago
छोटा हाथी से ढुल रही शराब पकड़ाई
-
7 months ago
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पकड़ा , तनाव
