सुबह की श्रद्धा पर रफ्तार का वार: मंदिर जा रही महिला को उड़ा गई कार

नीमच। शहर के फोर जीरो चौराहे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। रोज की तरह मंदिर दर्शन के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार शिक्षक कॉलोनी निवासी अनीता छाजेड़ पति विजय छाजेड़ सुबह करीब 6 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला सडक़ पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आई एक सेंट्रो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सडक़ पर गिरकर घायल हो गईं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद की और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार चालक रुकने के बजाय वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश देखा गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हादसे को एक दिन से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद आरोपी चालक पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। जबकि दुर्घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वाहन और घटनाक्रम दोनों कैमरे में कैद हैं तो आरोपी तक पहुंचने में देरी क्यों हो रही है।क्षेत्रवासियों ने सडक़ सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है, लेकिन प्रभावी नियंत्रण दिखाई नहीं दे रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने आरोपी चालक की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सीसीटीवी में कैद यह बेपरवाही आरोपी को कब तक कानून के कटघरे तक पहुंचाती है।

Next Post

राजाभोज एयरपोर्ट को संवारने वाले डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कोलकाता तबादला, जून में संभालेंगे प्रभार

Sun May 31 , 2026
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी अब कलकता एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. विभागीय ट्रांसफर प्रक्रिया के चलते वह अगले महीने में कलकता जाएंगे. जून महीने के तीसरे सप्ताह में अवस्थी वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. भोपाल एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं देते हुए अवस्थी ने हवाई यात्रियों की सुविधा को […]

You May Like