कुंभराज में दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 4 घायल; गुना रेफर

कुंभराज/गुना: जिले के कुंभराज कस्बे में दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस खूनी संघर्ष में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कुंभराज के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुंभराज के व्यापारी भगवान स्वरूप विहाणी और संदीप माहेश्वरी के परिवारों के बीच एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यह विवाद उस समय अचानक हिंसक हो उठा, जब भगवान दास का परिवार दुकान के सामने नमक की बोरियां रख रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले तीखी कहा-सुनी हुई और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक पक्ष से पिता-पुत्र भगवान स्वरूप विहाणी और प्रफुल्ल विहाणी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से संदीप माहेश्वरी और गुलाब सिंह मीणा को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल 75 वर्षीय बुजुर्ग विवाद के दौरान केवल बीच-बचाव करने पहुंचे थे, लेकिन वे भी इस मारपीट का शिकार हो गए।
पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने के आरोप
घटना के बाद विहाणी परिवार ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संदीप माहेश्वरी और उनका परिवार ऊंची राजनीतिक पहुंच रखता है, जिसके दबाव में आकर स्थानीय पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भारत ने आठ विकेट पर 564 रन पर पारी की घोषित

Sun Jun 7 , 2026
मुल्लांपुर, 07 जून (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (126), केएल राहुल (100) की शतकीय, साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) रन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट पर 564 रनों का […]

You May Like