भारत ने आठ विकेट पर 564 रन पर पारी की घोषित

मुल्लांपुर, 07 जून (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (126), केएल राहुल (100) की शतकीय, साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) रन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट पर 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी।

भोजनकाल के बाद भारत का सातवां विकेट मानव सुथार (28) के रूप में गिरा। उन्हें मोहम्मद सलीम ने आउट किया। 121वें ओवर मोहम्मद सलीम ने मोहम्मद सिराज (22) रन को बोल्ड कर अपना छठा विकेट लिया। भारत ने 127 ओवर में आठ विकेट पर 564 रन बनाने के बाद पारी घोषित की। वॉशिंगटन सुंदर 68 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 52) रन बनाये। जबकि कुलदीप यादव 26 गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 27 ओवरों में 140 रन देकर छह विकेट लिये। हशमतउल्लाह शहीदी और जियाउर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज सुबह के सत्र में ऋषभ पंत बनाने से शतक से चूके गये। वह 81 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में सुबह भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लंच तक छह विकेट पर 475 रन बना लिये थे।

भारत ने कल के तीन विकेट पर 368 से आगे खेलना शुरु किया। आज मोहम्मद सलीम ने शुभमन गिल को आउटकर अफगानिस्तान को चौथी सफलता दिलाई। शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए 126 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल (19) को भी मोहम्मद सलीम ने आउट किया। इस दौरान शतक की ओर बढ़ रहे ऋषभ पंत को हशमतउल्लाह शहीदी ने अपना शिकार बना लिया। ऋषभ पंत ने 121 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 81 रन बनाये।

 

 

Next Post

इंग्लैंड को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार, न्यूजीलैंड को चाहिए 199 रन

Sun Jun 7 , 2026
लॉर्ड्स 07 जून (वार्ता) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण 10 ओवर से भी कम खेल हो पाया। इंग्लैंड ने रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को आउट करके अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और न्यूजीलैंड का स्कोर पांच […]

You May Like