इंग्लैंड को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार, न्यूजीलैंड को चाहिए 199 रन

लॉर्ड्स 07 जून (वार्ता) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण 10 ओवर से भी कम खेल हो पाया। इंग्लैंड ने रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को आउट करके अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 55 रन कर दिया। मेहमान टीम अभी भी लक्ष्य से 199 रन दूर है। बारिश के कारण दिन की शुरुआत देर से हुई और पहला सत्र पूरी तरह धुल गया। अपराह्न 12:43 बजे खेल फिर से शुरू हुआ, वह अधिक देर नहीं चल पाया, क्योंकि 11 गेंदों के बाद फिर से बारिश ने खेल रोक दिया। 33 मिनट बाद खेल फिर शुरू हुआ और डेवोन कॉनवे ने गस एटकिंसन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर पारी आगे बढ़ाई। तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी और साथ ही, उछाल भी थोड़ा अनिश्चित था। कुछ गेंदें तेजी से ऊपर उठ रही थीं तो कुछ नीचे रह रही थीं। ओली रॉबिन्सन ने असमान उछाल से कुछ देर तक रचिन रवींद्र को परेशान किया और फिर एक ऐसी गेंद पर उन्हें आठ रन पर बोल्ड कर दिया जो नीचे ही रह गई थी। उन्होंने अपने अगले ओवर में डेरिल मिचेल (शून्य) को ‘निप बैकर’ गेंद पर पगबाधा आउट कर दिया। कॉनवे ने मुश्किल समय का डटकर सामना किया और नाबाद रहे, जब दोपहर 2:10 बजे बारिश के एक और दौर ने आगे का खेल असंभव बना दिया। स्टंप के समय न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 55 रन बना लिये और उसे अभी जीत के लिए 199 रनों की दरकार है। वहीं इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए पांच विकेट चाहिए।

संक्षिप्त स्कोर इंग्लैंड पहली पारी 140 रन, दूसरी पारी 226 रन। न्यूजीलैंड पहली पारी 113 रन।

 

 

 

Next Post

नेहा पेंडसे की ‘तिघी’ को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मिली शानदार सराहना, बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड से सम्मानित

Sun Jun 7 , 2026
मुंबई, 07 जून (वार्ता) मराठी फिल्म तिघी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हाउसफुल रही, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसकी दमदार कहानी और प्रभावशाली अभिनय की […]

You May Like