
दमोह, तेंदूखेड़ा के समनापुर के पास सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही तारादेही से लौट रहे एसडीएम सी.जी. गोस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा पहुंचाया और उसका उपचार कराया।
एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से घायल की स्थिति की जानकारी ली और उचित इलाज के निर्देश दिए। उनकी इस मानवता भरी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
फिलहाल घायल युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
