दमोह: नोहटा में नदी किनारे युवक और करंट से वृद्धा की मौत, पुलिस ने दर्ज किए मर्ग

दमोह, जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

पहली घटना में नोहटा थाना क्षेत्र के नदी किनारे एक युवक बेहोश हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल ले गए। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने गोविंद पिता महेश यादव, 24 वर्ष, निवासी रमपुरा थाना नोहटा को मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में सगरा बलेही निवासी श्रीबाई पति जाहर सिंह लोधी, 70 वर्ष, को करंट लगने से गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

Next Post

मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान: व्यापक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन से तैयार होगा भोपाल के विकास का रोडमैप

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को संभागायुक्त ने भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान के कार्यों की समीक्षा की. बैठक उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक और समन्वित दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जाए. आगे कहा कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन […]

You May Like