छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से एक ‘नया श्यामलाल कॉलेज’ अस्तित्व में आया

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को श्यामलाल कॉलेज ने 61वें वार्षिक समारोह में कहा कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से एक ‘नया श्यामलाल कॉलेज’ अस्तित्व में आया।

आज यहां कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कॉलेज की ऐतिहासिक यात्रा और वर्तमान उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से एक ‘नया श्यामलाल कॉलेज’ अस्तित्व में आया है, जो उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण का प्रतीक बन चुका है। इसके साथ उन्होंने कॉलेज की समावेशी शिक्षा प्रणाली और समग्र विकास की भावना की सराहना की। इस अवसर मुख्यमंत्री गुप्ता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किये।

भीषण गर्मी के सांसद तिवारी ने कॉलेज में वातानुकुलित हॉल बनाये जाने के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया। उन्होंने कॉलेज की छह दशकों की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्यामलाल कॉलेज ने न केवल ज्ञान प्रदान किया है, बल्कि भारतीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित किया है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इसी भाव के साथ समाज की सेवा करें।

श्यामलाल कॉलेज का षष्टिपूर्ति वर्ष (60 वर्ष पूर्ण होने) के 61वें वार्षिक दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया। यह समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों के डीन प्रो. बालाराम पाणी, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर,कॉलेज गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षा सविता गुप्ता, रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन, जिसमें छात्रों, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

Next Post

‘अगला कार्यकाल भी पूरा करेंगे मोदी’ : नड्डा

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न सिर्फ अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे, बल्कि अगले आम चुनाव में भी सफलता के साथ सरकार का नेतृत्व करेंगे। श्री नड्डा केंद्र में श्री मोदी सरकार […]

You May Like