‘अगला कार्यकाल भी पूरा करेंगे मोदी’ : नड्डा

नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न सिर्फ अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे, बल्कि अगले आम चुनाव में भी सफलता के साथ सरकार का नेतृत्व करेंगे।

श्री नड्डा केंद्र में श्री मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री मोदी के कार्यकाल को लेकर विपक्षी दलों की ओर से बेबुनियाद बातें की जाती हैं।

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट को लेकर केंद्र सरकार की स्थिरता पर उठाये गये सवाल का जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि श्री मोदी न केवल अपना यह कार्यकाल को पूरा करेंगे बल्कि अगला कार्यकाल (2029 के आम चुनाव के बाद) भी पूरा करेंगे। ”

इस दौरान, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुये कहा, “ वह बेबुनियाद सवाल पूछकर गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ”

संवाददाता सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा के महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल और भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी भी उपस्थित थे।

Next Post

ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में भारतीय प्रवासियों के साथ की चुनाव पर चर्चा

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में रह रहे प्रवासी भारतीयों से मुलाकात में भारत में चुनाव व्यवस्था पर खुल कर चर्चा की जो आयोग के अनुसार – ‘एक यादगार चर्चा रहेगी।’ श्री कुमार स्टॉकहोम में चुनाव की सत्यनिष्ठा विषय पर मंगलार को शुरू […]

You May Like