सिंहस्थ मार्ग चौड़ीकरण विवाद: भोपाल में समझाइश के बाद विधायक कालूहेड़ा ने जताया खेद

भोपाल। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद में आए उज्जैन उत्तर के भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को पार्टी नेतृत्व ने भोपाल तलब किया। शुक्रवार देर रात उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह से मुलाकात की। बैठक में सिंहस्थ के लिए बन रही सड़क को लेकर दिए गए उनके बयानों पर नाराजगी जताई गई।

बैठक के बाद विधायक कालूहेड़ा ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि वे आगे सिंहस्थ से जुड़े सभी कार्यों में सहयोग करेंगे और उनकी ओर से कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को निर्णय लेने से पहले स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए।

दरअसल, उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। विधायक कालूहेड़ा ने शुक्रवार को कहा था कि यदि सड़क को 24 मीटर से अधिक चौड़ा किया गया तो वे क्षेत्रवासियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उनका तर्क था कि चौड़ीकरण से कई परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है।

बाद में स्थानीय लोगों से चर्चा के बाद उन्होंने कहा था कि वे जनता की भावना का सम्मान करना चाहते हैं और प्रशासन को भी निर्णय लेने से पहले प्रभावित लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि भोपाल में हुई बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ की तैयारियों में वे पूरी तरह सहयोग करेंगे।

Next Post

महिला मरीज का मोबाइल ले भाग रहा युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat Mar 7 , 2026
गुना। जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। अस्पताल के वार्डों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा इस कदर बढ़ गया है कि अब दिनदहाड़े चोरी की वारदातें सामने आने लगी हैं। शनिवार सुबह मेडिकल वार्ड में एक युवक […]

You May Like

मनोरंजन