महिला मरीज का मोबाइल ले भाग रहा युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

गुना। जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं। अस्पताल के वार्डों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा इस कदर बढ़ गया है कि अब दिनदहाड़े चोरी की वारदातें सामने आने लगी हैं।

शनिवार सुबह मेडिकल वार्ड में एक युवक द्वारा महिला मरीज का मोबाइल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया, जिसे सतर्कता के चलते समय रहते दबोच लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घोसीपुरा निवासी वैजयंती जाटव वर्तमान में जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती हैं। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह अपने बेड पर लेटी हुई थीं, तभी एक अज्ञात युवक वार्ड में दाखिल हुआ। युवक काफी देर तक वार्ड में रेकी करता रहा। जैसे ही वैजयंती की नजर अपने मोबाइल से हटी, युवक ने फुर्ती से 17 हज़ार रुपये कीमत का मोबाइल पार कर दिया और भागने की कोशिश की। चोरी की इस वारदात को पास ही मौजूद एक अन्य मरीज के अटेंडर ने देख लिया। महिला मरीज द्वारा शोर मचाने पर परिजनों और अन्य लोगों ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हो गया। पकड़े गए युवक को तुरंत अस्पताल चौकी ले जाया गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को सिटी कोतवाली भेज दिया है।

Next Post

नारी सशक्तिकरण का रोल मॉडल बन रहा है मप्र: सीएम डॉ यादव 

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीते वर्षों में नारी सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं। बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखते विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नवाचार भी किये गये हैं। साथ […]

You May Like

मनोरंजन