मानसिक तनाव से परेशान मां-बेटे ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मानसिक तनाव से जूझ रहे मां बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.मंगलवार 28 जुलाई को परदेशीपुरा निवासी इंदिरा उम्र 62 साल पत्नी खुशीराम और उनके बेटे संजय उम्र 45 साल पिता खुशीराम घर के पास एक बगीचे में पहुंचे, जहां उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.

अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान बुधवार दोपहर इंदिरा और देर रात संजय की मौत हो गई. थाना प्रभारी आरडी कानवा का कहना है कि दोनों लंबे समय से मानसिक तनाव से ग्रस्त थे और बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय से उनका इलाज चल रहा था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी है

Next Post

दतिया में दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत से अधिक मतदान

Thu Jul 30 , 2026
दतिया: दतिया उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया है । सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया जा रहा है। हालांकि अब दोपहर में शहरी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कथा कतर काम हो रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की पोलिंग बूथ […]

You May Like