झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

झाबुआ: आज एक बड़ा हादसा टल गया जब कलेक्टर नेहा मीणा की गाड़ी को उनके बंगले के बाहर एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब कलेक्टर अपने बंगले से बाहर निकल रही थीं।

टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्यवश कलेक्टर पूरी तरह सुरक्षित रहीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Next Post

बाढ़ पीड़ितों के लिए खेड़ीरायमल में खोला राहत शिविर, भोजन व पेयजल की पुख्ता व्यवस्था

Mon Jul 28 , 2025
ग्वालियर: डबरा विकासखंड के ग्राम खेड़ीरायमल में बाढ़ की वजह से रेस्क्यू किए गए परिवारों को यहाँ के पंचायत भवन में बनाए गए राहत शिविर में आश्रय दिलाया गया है। राहत शिविर में जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों के लिये चाय-नाश्ता एवं दोनों समय के भोजन व पेयजल की व्यवस्था […]

You May Like