इंदौर:पुष्प वाटिका क्षेत्र में कबाड़ा खरीदने गए युवक पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन अपचारियों को हिरासत में लिया. परिजनों को समझाइश देकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई.शहर में चाकूबाजी और मारपीट की वारदातों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देशों के तहत तिलक नगर पुलिस ने एक और प्रकरण में तुरंत कार्रवाई की है.
फरियादी 35 वर्षीय गौरव, निवासी धीरज नगर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कबाड़ा खरीदने के काम से पुष्प वाटिका, वंदना नगर के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान विनोबा नगर के रहने वाले छोटू वर्मा, आदित्य वर्मा और विक्की उससे भिड़ गए. फरियादी ने पुलिस को बतायाकि पुराने विवाद को लेकर तीनों ने उसे गालियां देते हुए पत्थर मारे, चाकू से हमला किया और धमकी दी कि भविष्य में कुछ कहा तो जान से मार देंगे. घटना की रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर में प्रकरण दर्ज कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अपचारियों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई. साथ ही आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसलिए उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की.
