फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को दिया अंजाम

सतना: जिले के चित्रकूट क्षेत्र स्थित बगदरा घाटी में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे 4-5 बदमाशों ने पीछा कर एक कार सवार की सोने की चेन लूट ली। सीधी से लौट रहे युवकों की कार को बदमाशों ने अपनी 2 गाड़ियों से टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की और गोदावरी मोड़ पर रुकते ही पीड़ित के गले से चेन झपटकर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैपुरा निवासी प्रदीप कुमार पिता राजेंद्र सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ सीधी से चित्रकूट लौट रहे थे। जब वे बगदरा घाटी से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रही दो संदिग्ध गाड़ियों ने उनके वाहन को टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की। प्रदीप ने घाटी में अपना वाहन नहीं रोका और सीधे गोदावरी मोड़ पर जाकर रुके।
गोदावरी मोड़ पर पीड़ित के रुकते ही दोनों संदिग्ध गाड़ियां भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गईं। जैसे ही एक वाहन पास आया, उसमें सवार एक युवक ने पलक झपकते ही प्रदीप के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों की दोनों गाड़ियों में 4 से 5 लोग सवार थे।
पुलिस को भी दिया चकमा
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल के पास बदमाशों के वाहनों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। हालांकि, बदमाश एफआरवी के आरक्षक को चकमा देकर दोनों वाहन लेकर उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने भी अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे मध्य प्रदेश की सीमा पार कर फरार होने में सफल रहे। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Next Post

टीएल बैठक: सख्त रुख में नजर आए कलेक्टर बालागुरू के, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

Wed Apr 22 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान नेशनल हाईवे एवं रेलवे परियोजनाओं के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण कार्य में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और […]

You May Like