टीएल बैठक: सख्त रुख में नजर आए कलेक्टर बालागुरू के, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान नेशनल हाईवे एवं रेलवे परियोजनाओं के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण कार्य में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताई.

उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिए कि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए. कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं में देरी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में अनावश्यक विलंब जारी रहा तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध वरिष्ठ कार्यालयों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा.

बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागवार एवं जनपदवार जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन शासन की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें. कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. कलेक्टर ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बुलेरो-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

Wed Apr 22 , 2026
इछावर। थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बोरदी गांव जोड़ के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बुलेरो के चालक ने […]

You May Like