कांग्रेस का पानी को लेकर राजबाड़ा पर जोरदार धरना आंदोलन, शहर बूंद बूंद पानी को तरस रहा: पटवारी

इंदौर। कांग्रेस ने शहर में व्यापार भीषण जलसंकट को लेकर आज राजबाड़ा पर धरना आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस ने पानी की कमी और अव्यवस्था को लेकर महापौर से इस्तीफे की मांग की। साथ ही आम जनता को शुद्ध, सुलभ और सुचारू रूप से पानी उपलब्ध कराने की बात कही।

आज शाम राजबाड़ा पर कांग्रेस ने जलसंकट को लेकर भाजपा परिषद के खिलाफ भीड़ भरा धरना आंदोलन किया। धरना आंदोलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज शहर के जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है। भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 36 लोगों की मौत हुई।पूरे देश और प्रदेश इंदौर के बदनामी हुई, लेकिन भाजपा की सत्ता हावी थी और लोगों को न्याय नहीं मिला।

पटवारी ने कहा कि आज शहर 100 प्रतिशत जहरीला पानी पीने को मजबूर है और दूसरी ओर आधे से ज्यादा शहर बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है। पटवारी ने बताया कि 25 साल से प्रदेश में, 27 साल से नगर निगम और 35 साल से भाजपा का संसद जीता रहे है, लेकिन ये लोग शहर में शुद्ध और सुलभ पानी नहीं दे सके है। मेरा जनता से आग्रह है कि अबकी बार आपको विचार करना होगा कि भाजपा आपका सिर्फ उपयोग कर रही है और सुविधाओ को देने असफल रही है और अभी भी है।

कांग्रेस ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भागीरथपुरा के मौतों और शहर में व्याप्त भीषण जल संकट को लेकर इस्तीफे की मांग की । इस दौरान महापौर के खिलाफ जमकर गद्दी छोड़ो गद्दी छोड़ो के नारे भी धरना आंदोलन में खूब लगे । धरना आंदोलन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने भी पानी को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन में जनता को संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, प्रभारी गजेंद्र सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल,पार्षद राजू भदौरिया, सोनिया मिमरोट भाटिया, सीमा सोलंकी, कुणाल सोलंकी, दीपू यादव, अंसाफ अंसारी, रफीक खान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, प्रमोद द्विवेदी, पिंटू जोशी, अमन बजाज, अमित चौरसिया,हर्ष जैन,प्रवेश यादव,दिनेश मल्हार , संतोष यादव,महासचिव मुकेशपुरी, अभिजीत शर्मा बिट्टू, सच सलूजा, धर्मेंद्र गैंदर , प्रेम खड़ायता, महक नागर चिंकी , शैलू सेन, विकास जोशी, पप्पू मालवीय, सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और पानी समस्या से पीड़ित रहवासी मौजूद थे।

Next Post

लाखों देकर रचाई थी शादी, 15 दिन में फुर्र हुईं दुल्हनें; शाजापुर के दो परिवारों के साथ बड़ी धोखाधड़ी

Tue May 26 , 2026
शाजापुर। दो परिवारों को लाखों रू देकर शादी करवाना महंगा पड़ गया. इनके घर शहनाई भी बजी, लेकिन 15 दिन बाद दुल्हन फरार हो गई. यह कहानी एक नहीं बल्कि दो परिवारों की है जो अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. अब पीडि़तों ने पुलिस की शरण ली है, […]

You May Like