नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ बुधवार को वामपंथी संगठनों और छात्र यूनियनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान से जंतर-मंतर तक मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और सरकार से प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों पर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने की मांग की।
Next Post
किसानों के अपमान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद का फूंका पुतला
Wed Nov 11 , 2026
विदिशा। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर विदिशा में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। माधवगंज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सांसद जनार्दन मिश्रा ने […]

You May Like
-
11 months ago
37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप आज से