हत्या के फरार मुख्य दो आरोपी पति और पत्नी गिरफ्तार

पूर्व में 5 की हो चुकी गिरफ्तारी

 

नवभारत न्यूज

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो सप्ताह पूर्व हुई जघन्य हत्या में फरार दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इससे पूर्व पांच आरोपियों को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर में बाउण्ड्री वाल के पास मिला था जो जांच के दौरान शिनाख्त करने पर भरत पिता मोहन भाभर (26) निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक के रूप में की गयी। मौके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयालनगर पर प्रकरण क्रमांक 57/25 धारा 103(1) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था। पुलिस ने मुखबिर सूचना,घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

हत्या का मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू मईड़ा और उसकी पत्नी माया उर्फ दीपिका घटना के बाद से ही फरार हो गए थे। एसपी अमित कुमार ने हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू सहित घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर शुक्रवार को हत्या के मुख्य आरोपी संजय उर्फ बबलू पिता कैलाश मईडा और पत्नी माया उर्फ दीपिका पति संजय मईडा निवासी कुआझागर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया थाना (प्रभारी थाना डीडी नगर), उनि केएल रजक, आर. दीपक सिंह, धीरज,अवधेश प्रतापसिंह, अशोक यादव, बिल्लरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

कुसमी पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर को किया जप्त

Sat Feb 8 , 2025
  – वाहन मालिक तथा चालक पर आपराधिक मामला किया पंजीबद्ध नवभारत न्यूज कुसमी 8 फरवरी।कुसमी पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर को जप्त कर वाहन मालिक तथा चालक पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी […]

You May Like