
– वाहन मालिक तथा चालक पर आपराधिक मामला किया पंजीबद्ध
नवभारत न्यूज
कुसमी 8 फरवरी।कुसमी पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर को जप्त कर वाहन मालिक तथा चालक पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कुसमी उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व मे कुसमी पुलिस नें अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले ट्रेक्टर को जप्त कर वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस के अनुसार प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति को प्रभात गस्त के दौरान ग्राम ठाड़ीपाथर में महान नदी तरफ से एक ट्रैक्टर मय ट्राली में रेत लोड किये आते मिला। ट्रैक्टर चालक द्वारा पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर ट्राली का जैक उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में लोड रेत को खाली करने लगा जिसे रेत खाली करने से रोका गया। ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर ट्राली में भरी रेत के संबंध में वैध कागजात मांगा जो नहीं होना बताया एवं महान नदी से रेत अवैध रूप से उत्खनन कर विक्रय हेतु लेकर आना बताया। उक्त ट्रैक्टर ने चालक ने अपना नाम रजनीश साकेत पिता आयोध्या प्रसाद साकेत उम्र 19 वर्ष साकिन गुडुवाधार थाना कुसमी का होना बताया तथा मौके से ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली मे भरी रेत का वैध कागजात एवं ट्रैक्टर व ट्राली के रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं ड्राइविंग लायसेंस पेश नहीं किया। वाहन स्वामी मोती कुमार साहू पिता बुद्धसेन साहू उम्म्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गुडुवाधार द्वारा रेत को महान नदी से अवैध रूप से उत्खनन कराकर विक्रय हेतु चलवाना बताया। मौके से चालक रजनीश साकेत पिता आयोध्या प्रसाद साकेत उम्र 19 वर्ष एवं वाहन स्वामी मोती कुमार साहू पिता बुद्धसेन साहू उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गुडुवाधार थाना कुसमी का यह कृत्य अवैध पाये जाने पर आरोपी चालक रजनीश साकेत के कब्जे से उक्त ट्रैक्टर मय रेत भरी ट्राली कुल कीमती करीबन 06 लाख 55 हजार रुपये को मुतावित जब्ती पत्रक के जप्त कर मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है।समस्त कार्रवाई मे उप निरीक्षक भूपेश बैस, प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, आरक्षक दिनकर दुबे तथा पंकज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
