डिजिटल सेवा करों के लिए कनाडा, फ्रांस पर शुल्क लगायेगा अमेरिका

डिजिटल सेवा करों के लिए कनाडा, फ्रांस पर शुल्क लगायेगा अमेरिका

वाशिंगटन 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका ने डिजिटल सेवा करों के लिए कनाडा और फ्रांस पर शुल्क लगाने की योजना बनायी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने अपनी आर्थिक टीम को ऐसे किसी भी देश पर जवाबी शुल्क लगाने की योजना बनाने का काम सौंपा, जिसने अमेरिकी निर्यात पर शुल्क लगाया हो।

गौरतलब है कि जून 2024 में कनाडा ने गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट और अमेजॉन पर कर लगाना शुरू किया था, जो कम कर वाले देशों में अपना मुनाफ़ा दर्ज करने वाली कंपनियां हैं। वहीं अमेरिका ने कनाडा और फ्रांस में डिजिटल सेवा करों को अनुचित करार दिया था।

Next Post

जी8 को बहाल करने के लिए रूस को वापस लाना चाहते हैं ट्रम्प

Fri Feb 14 , 2025
वाशिंगटन, 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक दशक पहले रूस को औद्योगिक देशों के समूह आठ (जी8) से बाहर करने के अमेरिका के नेतृत्व वाले फैसले को एक ‘गलती’ करार देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि रूस समूह में फिर से शामिल हो जाए। श्री […]

You May Like