रंगों में डूबा शहर, हर गली में बिखरी होली की मस्ती

इंदौर: महू की हर गली-मोहल्ले में होली का खुमार छाया रहा. अफसरों ने भी एक-दूसरे पर रंग डाला, पानी में भिगोया और कीचड़ में घसीटने से भी पीछे नहीं हटे. भांग-ठंडाई की दुकानों पर सुबह से ही शौकीनों की भीड़ उमड़ी रही. कुछ ने होली खेलने से पहले भांग का मजा लिया तो कुछ ने रंगों की मस्ती के बाद ठंडाई का आनंद उठाया.
हाल ही में महू में हुए तनाव के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क था.

शुक्रवार को नमाज और होली का पर्व एक साथ आने से पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर था. लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरता गया, शहर में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली. नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस को रंग लगाया और खुद भी रंग-गुलाल में सराबोर हुए. बच्चे, युवा और महिलाएं हर जगह होली की मस्ती में डूबे नजर आए. गली-मोहल्लों, कॉलोनियों, क्लब-रिसॉर्ट और होटलों में रंगों की बरसात होती रही. कई हुड़दंगी बाइक पर सवार होकर गुलाल उड़ाते दिखे. पुलिस ने ड्रोन कैमरों से हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी. जिन्होंने भी नियम तोड़े या सड़क पर उपद्रव मचाने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया

Next Post

खाली मैदान में छिपाकर रखी थी 350 क्वार्टर अवैध शराब, दो गिरफ्तार

Sat Mar 15 , 2025
इंदौर: आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एयरपोर्ट के सामने केंद्रीय विद्यालय के पास एक खाली मैदान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कचरे के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर अवैध कारोबार कर रहे […]

You May Like