फेसबुक रील देखते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से उड़ी रकम

जबलपुर: शातिर साइबर ठग ने युवक का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद फोन को पूरी तरह रीसेट कर पीड़ित के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 75, 000 पार कर दिए।
पुलिस के मुताबिक, जागृतिनगर अमखेरा रोड निवासी 33 वर्षीय हेमंत कुशवाहा खटवानी सुजुकी शोरूम में प्राइवेट काम करता है।

वह अपने ऑफिस में बैठकर मोबाइल पर फेसबुक रील देख रहा था। इसी बीच अचानक उसके मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब फोन चालू हुआ, तो वह पूरी तरह रीसेट हो चुका था और उसका जरूरी डेटा गायब था, हेमंत ने जब मोबाइल को दोबारा सेटअप किया और एसबीआई क्रेडिट कार्ड का ऑफिशियल ऐप डाउनलोड किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके क्रेडिट कार्ड से 75 हजार निकाल लिए गए थे‌।

Next Post

यूक्रेन सहायता समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले शीर्ष अमेरिकी जनरल को पेंटागन ने अचानक हटाया

Sat Aug 8 , 2026
वाशिंगटन, 08 अगस्त (वार्ता) लेफ्टिनेंट जनरल चार्ल्स कोस्टांजा को अमेरिकी सेना की वी कोर की कमान से हटा दिया गया है। एबीसी न्यूज के अनुसार, उनकी निर्धारित विदाई से महज दो महीने पहले यह कदम उठाया गया। श्री कोस्टांजा ने अप्रैल 2024 में वी कोर की कमान संभाली थी। उनकी […]

You May Like