पहली बार होगी डिजिटल तरीके से जनगणना, ग्वालियर में भी तैयारियां शुरू

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में भी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत वर्ष 2027 में जनगणना की जायेगी। देश में पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना होने जा रही है। जनगणना की तैयारी के सिलसिले में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भारत की जनगणना की गौरवशाली परंपरा है।

उसी परंपरा के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ हर व्यक्ति की गणना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि वे जनगणना कार्य के लिये आने वाले प्रगणकों को सही-सही जानकारी उपलब्ध कराएं।बैठक में जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 की जनगणना के लिये अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 में मकान सूचीकरण का कार्य व वर्ष 2027 में जनगणना का काम किया जायेगा।

जनगणना के तहत प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी हासिल करेंगे। वर्तमान जनगणना का महत्वपूर्ण फीचर स्वगणना है। जिसमें कोई भी परिवार स्वत: ही गणना कर दर्ज करा सकता है, जिसकी पुष्टि प्रगणक द्वारा की जायेगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

सम्पत्तिकर वसूली में लापरवाही पर एक कर संग्रहक निलंबित, एक को नोटिस

Sat Nov 1 , 2025
ग्वालियर:सम्पत्तिकर वसूली के कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड 11 के कर संग्रहक राजकुमार कोष्टा को नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा निलंबित किया गया। इसके साथ ही वार्ड 5 के कर संग्रहक धीरज जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निगमायुक्त द्वारा जारी नोटिस में वार्ड 11 कर संग्रहक […]

You May Like