ग्वालियर:सम्पत्तिकर वसूली के कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड 11 के कर संग्रहक राजकुमार कोष्टा को नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा निलंबित किया गया। इसके साथ ही वार्ड 5 के कर संग्रहक धीरज जाटव को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
निगमायुक्त द्वारा जारी नोटिस में वार्ड 11 कर संग्रहक राजकुमार कोष्टा द्वारा सम्पत्तिकर वसूली में लापरवाही बरती जा रही है तथा बैठक में अनुपस्थित रहे। जिसके चलते इन्हें नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही वार्ड 5 कर संग्रहक धीरज जाटव द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं की तथा गत वर्ष के मुकाबले भी वसूली में पीछे हैं। जिसके चलते इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
