एमपी के मुद्दों को राज्यसभा में प्रमुखता से उठाएंगे : महेश केवट

भूपेंद्र भूतड़ा

उज्जैन । प्रदेश में कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के बाद उज्जैन प्रवास पर पहुंचे राज्य सभा सांसद महेश केवट ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की । नवभारत से विशेष चर्चा करते हुए भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और बाबा महाकाल का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा वे मध्य प्रदेश के मुद्दों को राज्यसभा में प्रमुखता से उठाएंगे ।

कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होना भाजपा के कारण नहीं, बल्कि कांग्रेस की अपनी आंतरिक कमियों, लापरवाही और प्रक्रियागत खामियों का नतीजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार भ्रम और झूठ की राजनीति कर रही है और अब उसे न्यायालयों पर भी भरोसा नहीं रहा। सांसद केवट ने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संसद में मध्य प्रदेश के विकास , मुद्दों और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाएंगे । आपने यह भी कहा ,उज्जैन शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है । सिंहस्थ 2028 के लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tue Jun 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ब्रह्म प्रकाश की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। दिल्ली प्रदेश […]

You May Like