उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल ने कुंभ मेले के दौरान 1543 ट्रेनें चलाईं

  • दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से 7.6 लाख यात्रियों ने कुंभ मेले में यात्रा की

नयी दिल्ली, 13 जनवरी 2025 को कुंभ मेला शुरू होने के बाद से, उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए कुंभ मेला स्टेशनों जैसे: प्रयाग जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा कुंभ मेले के लिए लगातार विशेष ट्रेनें चला रहा है।

दिनांक 12.1.2025 से 21.2.2025 तक की अवधि के दौरान कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से 108 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। इसी अवधि के दौरान दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से 1435 नियमित रेलगाड़ियां संचालित की गईं।

दिनांक 12.01.2025 से 14.02.2025 की अवधि के दौरान, लगभग 4.3 लाख आरक्षित यात्री और 3.3 लाख अनारक्षित यात्री दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से कुंभ मेले के लिए यात्रा कर चुके हैं।

Next Post

ग्राम सूतारो की बड़ी में जर्जर हुआ प्राथमिक स्कूल भवन

Sat Feb 22 , 2025
5 वर्षों से खुले आसमान के नीचे पढऩे को मजबूर बच्चे सिंगोली। एक तरफ मध्यप्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का वादा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ नीमच जिले में सिंगोली तहसील की बड़ी पंचायत के गांव सुतारो की बड़ी में शासकीय प्राथमिक स्कूल की […]

You May Like