जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता रुपए देने पड़ेंगे यह धमकी बदमाश ने चाकू लहराते हुए व्यापारियों को दी हैं।पुलिस ने बताया कि प्रतीक जैन 37 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सराफा बजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेडिमेड कपड़ों का व्यवसाय करता है चुंगी नाका माढ़ोताल में अपनी मॉ कलेक्शन के नाम से रेडिमेड कपड़े की दुकान संचालित करता है।
बीती रात लगभग 8 बज दुकान में अगरबत्ती लगाकर ग्राहक न होने से दुकान के सामने स्टूल में बैठा था तभी राजीवनगर निवासी अन्नू अहिरवार उसकी दुकान में आकर दुकान के सामने टंगे कपड़े हटाने की कहते हुये दुकान के सामने टंगे बच्चों के कान में लगाने वाला चुहचू निकालकर रोड़ में फेंक दिया तथा चाकू निकालकर चाकू लहराते हुये गाली गलौज कर बोला कि चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता मुझे पैसे देने पड़ेगें।
चुंगी के सभी व्यापारियों को हर हफ्ता मुझे पैसे देने पड़ेगें नहीं तो सभी को जान से खत्म कर दूंगा, इसके बाद उसकी दुकान के बाजू वाली जनरल स्टोर के संचालक दीपक कुमार नेमा एवं फुल्की की दुकान लगाने वाले प्रेम सिंह बघेल दोनों को चाकू दिखाकर हफ्ते की मांग करने लगा, अन्नू अहिरवार की हफ्ता वसूली की मांग से व्यापारी भयभीत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
