
इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गरिमा विद्या विहार स्कूल में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आयुक्त श्री सिंघल ने कहा कि स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार हो सकता है, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को आगे आकर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
