छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोषी माता मंदिर के बुजुर्ग की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पैदल जा रहा था। इस दौरान बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी जान चली गई। जानकारी मुताबिक जितेंद्र पिता नानालाल चौहान उम्र 62 साल संतोषी माता मंदिर का रहने वाला है। वह जयदेव लॉन के पास पैदल जा रहा था। इस दौरान चौरई की ओर से आ रहे बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
बुजुर्ग ने मवेशी के कोठे में लगाई फांसी
Wed Apr 16 , 2025
छिंदवाड़ा। उमरानाला क्षेत्र के मुरमारी गांव के रहने वाले बुजुर्ग ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शराब पीने का आदि था। जानकारी अनुसार हीरामन पिता बाबूलाल सरेयाम उम्र 53 साल […]

You May Like
-
2 months ago
दिग्गज अभिनेत्री जूडी पेस का निधन
-
2 months ago
25 थाना प्रभारियों को निंदा की सजा, एक को चेतावनी