तीन साल बाद आदेश पर हुई कार्यवाही, डा. सोनल अग्रवाल बर्खास्त

रीवा, गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद जिला एवं अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी. तीन साल बाद आदेश पर कार्यवाही हुई, श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा की कार्यकारी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया. गांधी मेमोरियल अस्पताल की गायनी विभाग में पदस्थ डा. सोनल अग्रवाल को बुधवार को तीन साल पुराने मामले में कार्यवाही करते हुए बर्खास्त कर दिया गया. इसके साथ ही एक वर्ष पूर्व रीवा से भोपाल पदस्थ की गयीं डा. बीनू कुशवाह की तीन वेतन वृद्धियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई. जबकि मामला कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु के मौत से संबंधित है. लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाही नही की गई. जबकि गायनी विभाग की प्रमुख डा. पद्मा शुक्ला पर आखिर कोई कार्यवाही क्यो नही हुई यह एक बड़ा सवाल है. विभाग प्रमुख के चलते उनकी जवाबदेही तय नही की गई. दरअसल 7 मार्च 2023 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य शिक्षा विभाग मोहम्मद सुलेमान ने डा. सोनल अग्रवाल को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया था. लेकिन तीन साल तक कोई कार्यवाही नही हुई. अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर तत्कालीन रीवा कमिश्नर को कार्यवाही के लिये कापी भेजी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई थी. महिला मरीज को नियमों के खिलाफ निजी अस्पताल ले जाकर डिलेवरी कराने के मामले में शिकायत हुई थी और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने संज्ञान लिया था. जिसके बाद जांच कमेटी ने जांच की थी और जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्कालीन अपर मुख्य सचिव ने सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया था. जिसे तीन साल बाद अमली जामा पहनाया गया.

औषधि निरीक्षक निलंबित

गांधी मेमोरियल अस्पताल में 26 अगस्त को प्रसूता कल्पना मिश्रा और शिशु की मौत हो गई थी. जिसके बाद संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा जांच समिति गठित की गई. सात सदस्यीय टीम ने रीवा पहुंचकर मामले की जांच की थी. औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी के अधिकार क्षेत्र में अर्थव ब्लड सेंटर का संचालन किया जा रहा था. यही से लाया गया ब्लड़ प्रसूता कल्पना को चढ़ाया गया था, जिसके बाद मौत हुई थी. औषधि निरीक्षक द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गई और अनुशासनहीनता के मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन काल में मुख्यालय उप संचालक खाद्य औषधि प्रशासन जिला शहडोल रहेगा.

Next Post

पुरानी इटारसी में 19 सितंबर से होगी दो दिवसीय राज्य स्तरीय चौपड़ प्रतियोगिता

Wed Sep 16 , 2026
इटारसी। रिटायर्ड रेंजर रमेशचन्द्र चौधरी की स्मृति में पुरानी इटारसी के सनखेड़ा नाका में 19 और 20 सितंबर को एक राज्यस्तरीय चौपड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 सितंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे से होगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग […]

You May Like

मनोरंजन