CM डॉ यादव ने चम्बल नदी में क्रूज़ की सवारी की और गीत गुनगुनाए

मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चम्बल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज़ की सवारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीत भी गुनगुनाए तथा क्रूज़ में बज रहे गीतों का आनंद लेकर सभी के बीच एक आत्मीय माहौल बना दिया।

चम्बल नदी की निर्मल धाराओं पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताया। हरियाली से आच्छादित नदी किनारे, घने वृक्षों की श्रृंखलाएँ और पक्षियों का कलरव एक अलौकिक वातावरण प्रस्तुत कर रहे थे। कभी लहरों की मधुर ध्वनि तो कभी ठंडी हवाओं का स्पर्श—इन सबने इस यात्रा को और भी रोमांचक और आनंददायी बना दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि चम्बल का यह नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा। यहाँ की स्वच्छ जलधारा और प्राकृतिक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी आत्मिक सुकून प्रदान करेगा।

Next Post

रूस के कामचटका में भूकंप के जोरदार झटके

Sat Sep 13 , 2025
मास्को 13 सितंबर (वार्ता) रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शनिवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार बीजिंग के समय के अनुसार पूर्वाह्न सुबह 10:37 बजे महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गयी। भूकंप […]

You May Like