श्री महाकालेश्वर मंदिर में 50,000 वर्ग फीट में भव्य रंगोली निर्माण का कार्य जारी

उज्जैन: दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भव्य रंगोली निर्माण कार्य जारी है। इस अद्वितीय कलात्मक पहल के अंतर्गत लगभग 50,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में आकर्षक रंगोली का निर्माण किया जा रहा है।

इस विशाल रंगोली निर्माण कार्य में पंकज सहरा के नेतृत्व में “The Sketchers” एवं “कला मंच उज्जैनी” के 20 कलाकार तथा कुंज बिहारी पांडे के निर्देशन में 10 कलाकारों की टीम सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से अपनी कलात्मक प्रतिभा का अद्वितीय प्रदर्शन कर रही है।

Next Post

आवारा कुत्तों का कहर: घायल लोग, खामोश प्रशासन: मंडला में जनस्वास्थ्य पर खतरा

Sun Oct 19 , 2025
मंडला: मंडला जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते तीन दिनों में जहां सुकतरा और कन्हारी ग्रामों में कई लोग घायल हुए थे, वहीं अब बिनेका और खैरी गांवों में सुबह पागल कुत्तों ने आधा दर्जन महिला, पुरुष और बच्चों को बुरी तरह […]

You May Like