पंचांग 26 मई 2026:-
रा.मि. 05 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल दशमीं भौमवासरे दिन 7/40, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे प्रात: 6/55, वज्र योगे प्रात: 6/14, गर करणे सू.उ. 5/18, सू.अ. 6/42, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
—————————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 26 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिककार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाों का शुभारंभ होगा, वर्षके मध्यमेंतीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी,वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्यक्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं मेंवृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियोंको राजसम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा करना होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशनी से मन विचलित रहेगा, मकर और कुुंभ राशि के व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को साहस बना रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्ति यात्रा प्रवास के शौकीन होते हैं.
—————————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 26 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्पष्टवादी, अनुशासनप्रिय, महत्वाकांक्षी होगा, इसकी शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी व्यापार दोनों में अच्छा लाभ होगा, एक से अधिक आय के साधन उपलब्ध होंगे, अनुकूल समय का लाभ उठाने में सक्षम रहेगा.
—————————————————————–
मेष- पारिवारिक मामले में आपसी सहमति से निर्णय करना लाभदायक, आकस्मिक धन लाभ होगा, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, सामाजिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
वृषभ- कोई लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च,में कटौती करें, मानसिक सुख एवं प्रसन्नता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
मिथुन- साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, दुविधा से बाहर निकलें, अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें, अतिथि आगमन होगा.
कर्क- नए संपर्क आगे बढऩे में सहायक रहेंगे, लेनदेन के मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यो में शिथिलता रहेगी, उदर विकार रहेगा, रक्त पीड़ा हो सकती है.
सिंह- व्यापार में नये सौदे हाथ में आ सकते हैं, कार्ययोजना में बदलाव होगा, पड़ोसियों से मधुरता के भाव रहेंगे, उच्च शिक्षा आदि में विशेष खर्च होगा.
कन्या- समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, साझेदारी टूटने का आसार हैं, भूमि संपत्ति के कार्यो में शिथिलता रहेगी, लापारवाही से कष्ट होगा.
तुला- प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी, संतान के व्यवहार से दुख होगा, अध्ययन रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी.
वृश्चिक- लेनदेन के मामले में आरोप प्रत्यारोप लगेंगे, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, परिवार एवं परिश्रम के कार्यो में अनुकूलता रहेगी, समय के अनुसार निर्णय करना लाभकारी रहेगा.
धनु- विवादास्पद मामले सुलझनें के आसार हैं, कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, व्यवसायिक प्रयासों में अनुकूलता रहेगी,मित्रों एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा.
मकर- मेहमान नवाजी में समय बीतेगा, जल्दबाजी में गलती कर बढेंगे, शारीरिक अस्वस्यता रहेगी, पारिवारिक तनाव दूर होगा, मानसिक संतुष्टि रहेगी.
कुम्भ- अनुशासन की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है, मनमौजी रवैया से नुकसान होगा, दूर गये मित्र के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा, साहस संयम से कार्य करें.
मीन- भागदौड़ सफल होगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, राजकीय सहयोग बना रहेगा, मन:स्थिति संतुलित रहेगी.
—————————————————————–
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल दशमीं ंको उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, धातु, गुड़ खांड़, जौ, मटर, चना आदि वस्तुओं में मंदी होगी, शक्कर, अलसी, हींग, सरसों, अरड़ी, में तेजी का योग है,आज 11 बजकर 24 मिनिट से व्यापार करना लाभकारी रहेगा.
—————————————————————–
