
सीधी। अमिलिया वितरण केंद्र में अनियमितता पर उपखंड अधिकारी सिहावल ने प्रबंधक विपिन कुमार बैगा को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया। सोशल मीडिया पर वीडियो और किसानों की शिकायतों के बाद जांच में कुप्रबंधन सामने आया। कृषि विभाग ने पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।
