रिश्ता कलंकित करने वाले गुरू को 5 साल की जेल 

भैरूंदा। गुरू- शिष्य की मर्यादा को कलंकित करने वाले कामांध शिक्षक को पाक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अभिलाष जैन द्वारा पांच साल के सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा से दंडित किया है. स्कूली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले इस शिक्षक के खिलाफ छात्राओं ने गंदी हरकत करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया था.

विशेष लोक अभियोजक केदार सिंह कौरव ने बताया कि भैरूंदा निवासी 52 वर्षीय रामभरोस केवट शासकीय स्कूल में शिक्षक था. पीड़ित छात्राओं ने गत 12 जुलाई 24 को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल में शिक्षक रामभरोस केवट उनसे छेड़छाड़ करता था. आरोपी ने पीडि़ताओं से कहा कि इस घटना के बारे में घर पर किसी से नही बताना, नही तो तुम्हें और मारूंगा. फिर पीड़िताओं ने अपने घर पर जाकर घटना के बारे में परिजनों को बताया. अगले दिन पीडि़ताओं के परिजनों ने स्कूल जाकर आरोपी शिक्षक रामभरोस को समझाया तो रामभरोस ने माफी मांगी और कहा कि आगे से ऐसी हरकत नही करेगा, किन्तु कुछ दिन बाद ही वह फिर छात्राओं के साथ गंदी हरकतें करने लगा. हाथ पकड़ लिया और कमरे का गेट लगा कर गंदी हरकत करने लगा, आरोपी शिक्षक ने ऐसी गंदी हरकत एक से अधिक बालिकाओं के साथ की थी, उन्होंने अपने परिवारजन के साथ पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई.

आरोपी शिक्षक द्वारा पूर्व में भी शासकीय स्कूल में शिक्षक रहते हुये बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ व गंदी हरकत की थी तब थाना गोपालपुर में प्रकरण दर्ज हुआ था। न्यायालय ने रामभरोस केवट को दोषी पाते हुये 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं कुल 3 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है.

Next Post

23 महिलाएं शुरु करेंगी स्टार्टअप

Fri Mar 21 , 2025
बालाघाट। जिले के पहाड़ी व दुर्गम जनजातीय क्षेत्र कन्दई में रहने वाली महिलाओं में अंजनी मेरावी अब बांस से आकर्षक फ्लॉवर पॉट बनाना सीख गई है। उनके साथ ही ललिता टेकाम भी मोबाइल कवर के साथ ही पेन स्टैंड और ट्रे बनाना सीख चुकी है। इसके अलावा बांस शिल्प के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।