जैन मुनियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

इंदौर:जैन समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले अरविंद कुमार जैन को तिलक नगर पुलिस ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया. आरोपी को उच्च तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ने में सफलता मिली. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी बरामद किया है, जिसका उपयोग घटना में किया था.

अरविंद जैन ने पूछताछ में बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह गंभीर चिंता विकार एवं मानसिक असंतुलन से प्रभावित है. इसी कारण उसने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया. घटना के बाद आरोपी लगातार पश्चाताप कर रहा था और जैन समाज सहित सभी नागरिकों से माफी मांग चुका है. उसने फेसबुक आईडी भी डिलीट कर दी है, गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने घुटनों के बल बैठकर वीडियो के माध्यम से माफी मांग चुके थे, वहीं उनके परिवार ने भी जैन समाज से माफी मांगी थी.

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और 24 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस टीम में निरीक्षक मनीष लोधा, एसआई सुरेन्द्र मींज, प्र.आर. रोशन यादव, भोला यादव, प्र.आर. मुजफ्फर, प्र.आर. अंबिका पटेल और आर. प्रवीण साइबर सेल शामिल थे. जांच में सामने आया कि आरोपी ने घटना के दौरान 25 हजार रुपए की अवैध मांग की और साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई.

Next Post

भागवत को जन्मदिन पर मोदी की बधाई आरएसएस को खुश करने की कोशिश : कांग्रेस

Thu Sep 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को जन्मदिन पर बधाई दी लेकिन उनके संदेश से लगता है कि प्रधानमंत्री आरएसएस को खुश करने की कोशिश में हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल […]

You May Like