
भोपाल। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों में महिलाओं की भागीदारी पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने प्रदेश के 52 जिलों में से केवल 4 जिलों में महिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इससे साफ झलकता है कि कांग्रेस के लिए महिलाएं अब भी सिर्फ़ सभाओं की भीड़ बढ़ाने का माध्यम भर हैं, नेतृत्व की कुर्सी नहीं। जब खुद प्रदेश अध्यक्ष का महिलाओं को लेकर नजरिया विवादों में घिरा रहा है, तो फिर संगठन में महिला सशक्तिकरण की उम्मीद भी धूमिल हो जाती है।
