भमोरी क्षेत्र: चेंबर की गाद छोड़ जाते हैं बाहर, लोग होते हैं परेशान

इंदौर:वार्ड क्रमांक 28 के बड़ी भमोरी क्षेत्र के राम नगर में कई सकरी गलियां है. इन गलियों में बीस वर्ष पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी लेकिन भविष्य को नज़र अंदाज़ किया गया. वर्तमान में क्षेत्र की जनसंख्या में बड़ा इज़ाफा हुआ है. ऐसे में सीवरेज लाईन आकार में छोटी पड़ने लगी है. जिस कारण दो-तीन दिनों में ही चेंबर चोक हो जाते हैं. सफाईकर्मी थोड़ा बहुत कार्य कर चले जाते हैं.

गंभीर बात यह है कि जब चेंबर की गाद बाहर निकाल दी जाती है तो उसे उठाने के लिए नगर निगम कर्मी इसके ऐवज में पैसों की मांग करते हैं. नहीं देने पर अपने काम में मनमानी करते हैं और लोगों को खुद सफाई करनी पड़ती है. तंग गलियां होने से जब तक गाद बाहर पड़ी रहती है तब तक प्रत्येक घर में दुर्धंद बनी रहती है. मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है. बच्चे बाहर खेलने के बजाए डर के मारे घरों में ही कैद रहते हैं.
इनका कहना है
सफाई तो बराबर हाती है लेकिन हर आठ दिन में चेंबर की सफाई होनी चाहिए क्योंकि क्षेत्र में सीवरेज की लाईन छोटी डली हुई है. ऐसे में बार-बार लाईन चोक हो जाती है.
पप्पू राव डलवे
छोटी गलियां हैं. गाद बाहर पड़ रहती है. बच्चे खलते हैं और बीमार पड़ते हैं, घर के अंदर इतनी दुर्गंध बनी रहती है कि बैठना भी नहीं हो पाता है. घरों में मच्छर मक्खियां आते हंै.
रूपाली बाई
एक ही बार में नई लाईन डाल जाए तो समस्या ख़त्म हो जाएगी, वरना हर बार की परेशानी बनी रहेगी. फोन पर कर्मी आ तो जाते है लेकिन गाद उठाने के पैसे देना पड़ते है.
पूजा खण्डागले
जल्द ही नई लाइन डालेंगे
बीस वर्ष पुरानी सीवरेज की लाईन डली हुई है और आज क्षेत्र की जनसंख्या बढ़ चुकी है. सीवरेज की जहां पच्चीस शिकायतें आती थी वहां हमने नई लाईन डाल दी है. जल्द ही यहां भी नई सीवरेज लाईन डालने का कार्य किया जाएगा.
ज्योती पवार, पार्षद

Next Post

श्रुत पंचमी पर्व पर भव्य आचार्य परमेष्ठी विधान

Sun Jun 1 , 2025
भोपाल।अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज के सानिध्य में श्रुत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संगीतमय विधान, प्रवचन, आहार चर्या व सहयोग घोषणाओं के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like