नगर निगम ने 57 हजार किलो से ज्यादा अनुपयोगी सामान किया एकत्रित

इंदौर:नगर निगम के अनुपयोगी सामान में 3 आर कलेक्शन किया गया था, जिसमें 57 हजार किलो से ज्यादा सामान एकत्रित हुआ है. आज नगआर निगम ने शहर की शिव नगर झुग्गी बस्ती से अनुपयोगी सामान बांटने का काम शुरू किया.नगर निगम द्वारा मार्च महीने में 15 दिन तक घर की सफाई- 3आर कलेक्शन ड्राइव अभियान संचालित किया गया था. उक्त विशेष अभियान के तहत नगर निगम की टीमों ने घर-घर जाकर शहर भर से अनुपयोगी 57 हजार किलोग्राम से अधिक सामान एकत्रित किया है.

एकत्रित सामग्री में कपड़े, खेल सामग्री, साइकिल, किताबें, खिलौने, इलेक्टि्रक सामान सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल हैं, जिन्हें पुनः उपयोग (रियूज) के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुचाने का काम शुरू किया है. साथ ही बस्ती बेमिसाल अभियान के तहत शहर की 29 से अधिक स्लम बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ स्लम कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है. आज निगम वार्ड 51 स्थित शिवनगर स्लम बस्ती में एकत्रित सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, मृदुल अग्रवाल एवं अपर आयुक्त प्रखर सिंह की मौजूदगी में जरूरतमंद नागरिकों को सामग्री बांटी गई.

Next Post

MI vs RR: राजस्थान के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या? बॉलिंग कोच ने दिया सबसे बड़ा अपडेट

Tue Apr 7 , 2026
मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर अहम जानकारी दी है। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेले थे, जबकि टीम की अगली टक्कर RR से होगी। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के […]

You May Like