नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे मोदी

नयी दिल्ली 23 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की दो महानतम आध्यात्मिक हस्तियों श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

यह वार्तालाप 12 मार्च 1925 को महात्मा गांधी की यात्रा के दौरान शिवगिरी मठ में हुआ था और यह वैकोम सत्याग्रह, धर्मांतरण, अहिंसा, अस्पृश्यता उन्मूलन, मोक्ष प्राप्ति और दलितों के उत्थान आदि विषयों पर केंद्रित था।

श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह में आध्यात्मिक गुरु और अन्य सदस्य एक मंच पर देश के सामाजिक एवं नैतिक ताने-बाने को आकार देने वाले दूरदर्शी संवाद पर विचार करेंगे।

यह श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी दोनों द्वारा समर्थित सामाजिक न्याय, एकता और आध्यात्मिक सद्भाव के साझा दृष्टिकोण को श्रद्धांजलि है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर अपराध विरोधी तमिलनाडु के रुख की तारीफ की

Mon Jun 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने साइबर अपराध से निपटने के लिए निवारक निरोध कानूनों को लागू करने के कदम को डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने में एक ‘स्वागत योग्य प्रवृत्ति’ बताते हुए तमिलनाडु की तारीफ की। न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने साइबर अपराध […]

You May Like