सतना : महापौर योगेश ताम्रकार ने सोमवार को शहर के दो जोन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों कार्यालयों से बिना किसी कारण के अनुपस्थित मिले आठ कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई करने के लिए आयुक्त नगर निगम को पत्र लिखा है।मिली जानकारी के अनुसार महापौर श्री ताम्रकार ने नगर पालिका के जोन क्रमांक -1 धवारी, जोन क्रमांक-5 लालता चौक स्थित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिसमे वहां पदस्थ कर्मचारी अधिकारी अनुपस्थित पाये गए। जोन क्रमांक -1 में बिना पूर्व सूचना जो कर्मचारी अनुपस्थित मिले उनमे प्रभारी उप राजस्व निरीक्षक अनुराग सिंह कम्प्यूटर आपरेटर कल्पना विश्वकर्मा सामुदायिक संगठक सुमन श्रीवास्तव एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजकिशोर कुशवाहा सामिल थे। इसी प्रकार जोन क्रमांक-5 लालता चौक में प्रभारी उप राजस्व निरीक्षक आसुतोष अवस्थी सहायक राजस्व निरीक्षक चंद्रहास तिवारी स्थल निरीक्षक राजवेन्द्र सिंह एवं मस्टर श्रमिक रमेशचन्द्र तिवारी भी बिना कारण बताए कार्यालय में अनुपस्थित मिले।
पत्र में महापौर ने निगमायुक्त से अनुपस्थित पाये गए कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों का इस प्रकार का आचरण पूर्णत: अस्वीकार है और नगर निगम प्रशासन की गारिमा व कार्यकुशलता को प्रभावित करता है।
