
छिंदवाड़ा। उमरानाला के ंशक्कर झिरी में हुए सडक़ हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे नागपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार रामकृष्ण पिता किशन भलावी उम्र 35 साल शक्कर झिरी गाव का रहने वाला है। वह बाइक से किसी काम घर से निकला हुआ था। इसी दोरान गांव में ही सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों को जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण नागपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
