रवि बनकर जुनैद ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी की

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में पत्नी व बच्चे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है.महिला ने पुलिस को बताया कि मुकेरीपुरा निवासी ऑटो चालक जुनैद ने खुद को रवि बताकर उससे शादी की थी. शादी के करीब तीन साल बाद उसे पति की असली पहचान पता चली.

आरोप है कि इसके बाद पति और उसके भाई ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने और बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया. विरोध करने पर मारपीट और प्रताड़ना की गई. परेशान होकर महिला हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एरोड्रम थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. एरोड्रम थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

कोटवारों का अर्धनग्न प्रदर्शन: मांगों को लेकर हड़ताल जारी, राजस्व कामकाज ठप

Tue Oct 27 , 2026
सीहोर। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे कोटवारों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. कोटवारों की जारी हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है. राजस्व विभाग के अनेक काम ग्राम कोटवार के बिना नहीं हो पा रहे हैं. शासन-प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा भी कोटवारों […]

You May Like