कोटवारों का अर्धनग्न प्रदर्शन: मांगों को लेकर हड़ताल जारी, राजस्व कामकाज ठप

सीहोर। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे कोटवारों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. कोटवारों की जारी हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है. राजस्व विभाग के अनेक काम ग्राम कोटवार के बिना नहीं हो पा रहे हैं. शासन-प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा भी कोटवारों से अनेक प्रकार के कार्य लिए जाते हैं कोटवारों की हड़ताल पर होने से सभी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. जिला अध्यक्ष छगनलाल मालवीय ने कहा कि कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश में कोटवारों के द्वारा की जा रही हड़ताल के तहत जिले के 1000 से अधिक कोटवार भी 28 तक हड़ताल पर बैठ रहेंगे और कलेक्टर को मु यमंत्री के नाम का ज्ञापन देंगे. इसके बाद भोपाल पहुंचकर भी प्रदर्शन किया जाएगा. अर्धनग्न धरना प्रदर्शन हड़ताल में जिला उपाध्यक्ष कालूराम, अमर सिंह मालवीय, राकेश मालवीय, लालू सेन, राजमल, जितेंद्र, गोपाल सिंह, रामभरोस, मांगीलाल, राधेश्याम, आनंद, संतोष मालवीय, गोपाल सिंह अहिरवार, अजबसिहं सेवनिया, मंगीलाल खुशीलाल सहित बड़ी संख्या में कोटवार शामिल थे.

 

Next Post

दुर्गा वाहिनी की सभा के बाद निकला शक्ति संचलन

Tue Oct 27 , 2026
बुधनी। दुर्गा वाहिनी की सभा में मध्य भारत प्रांत की सह-संयोजिका मोनिका धाकड़ ने कहा कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं और आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभाव से भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान […]

You May Like