खाई में गिरे युवक की हुई पहचान

रीवा, जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योंटी जलप्रपात के समीप तकरीबन 200 फुट नीचे खाई में गिरे युवकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों के परिजन घटना स्थल पहुंचे. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

घटना के संबंध में सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम तकरीबन 4 बजे सूचना मिली थी कि क्योंटी जलप्रपात के समीप खाई में बाइक सहित दो युवक पड़े हुए हैं. जिसके बाद जाकर देखा गया तो दोनों युवक मृत अवस्था में थे और पास ही बाइक पड़ी हुई थी जिसमें नंबर नहीं था. आज सुबह से युवकों के शवों को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है. इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों को की पहचान आयुष मिश्रा निवासी ग्राम सिगटी थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज और संतोष पटेल निवासी ग्राम कलवारी थाना गढ़ जिला रीवा के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों से की गई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों युवक दो दिन पूर्व ही घर से निकले थे जिसके बाद से उनका पता नहीं चला था. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार की सुबह या देर रात इस हादसे का शिकार हुए हैं.

Next Post

ऐतिहासिक कैंची धाम मेले के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, निजी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Thu Jun 11 , 2026
नैनीताल, 11 जून (वार्ता) विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस एवं बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेले को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर 13 जून से 16 जून तक विशेष यातायात योजना […]

You May Like