विदिशा। पीतल मील इंडस्ट्रीज एरिया में 11 अगस्त 2025 की रात राहुल राजपूत की चाकू मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. कोतवाली, सिविल लाइन और गुलाबगंज थाना पुलिस ने 110 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और 60 संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में अनुज रैकवार (24), संदीप पवार (26) और दो विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं.पुलिस ने भोपाल, गांव-देहात सहित कई जगह दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा.
पीतल मील हत्या कांड के चार आरोपी गिरफ्तार
