बरेली से पिपरिया मार्ग पर 50 साल पुराना पुल धंसा, मोटरसायकल से गुजर रहे 4 घायल

रायसेन: बरेली–पिपरिया मार्ग पर स्थित नया गांव पुल आज सोमवार सुबह अचानक धंसकर टूट गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुल से मोटरसाइकिल से गुजर रहे चार लोग हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत निकालकर बरेली के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मोटरसाइकिल पुल के मलबे में फंसी हुई है।

लगभग 50 वर्ष पुराने इस पुल के धंसने से करीब 50 गांवों का सड़क मार्ग से संपर्क बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही बरेली थाने के थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिए। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था और क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Next Post

संयुक्त दल करेगा दस्तावेज़ और भूमि की गहन जांच,12 तक सत्यापन

Mon Dec 1 , 2025
जबलपुर: जिले में ई-उपार्जन पोर्टल पर इन श्रेणी के किसानों के अनुबंध दस्तावेज़ अपलोड न पाए जाने और फर्जी पंजीयन की आशंका को देखते हुए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और उप वन मंडल अधिकारियों को समर्थन मूल्य पर धान और मोटा अनाज बेचने के […]

You May Like